सिंडिकेट बैंकः मुनाफा 75.2% घटा, ब्याज आय भी घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 75.2 फीसदी घटकर 82.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 26, 2016 पर 1:28 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 75.2 फीसदी घटकर 82.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 332 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 3.2 फीसदी घटकर 1544.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 1594.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.53 फीसदी से बढ़कर 7.72 फीसदी रहा है। हालांकि तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 5.04 फीसदी से घटकर 5.03 फीसदी रहा है।

    रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 15434 करोड़ रुपये से बढ़कर 16056 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 10051 करोड़ रुपये से बढ़कर 10163 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 664.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 864.1 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 440.3 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।