एलएंडटी इंफोटेकः मुनाफा 3.5% बढ़ा, आय 1% घटी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का मुनाफा 3.5 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 28, 2016 पर 6:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का मुनाफा 3.5 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का मुनाफा 228 करोड़ रुपये रहा है।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक की आय 1 फीसदी घटकर 1593 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक की आय 1609 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का एबिटडा 335 करोड़ रुपये से बढ़कर 342 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का एबिटडा मार्जिन 20.8 फीसदी से बढ़कर 21.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।