टाइटनः मुनाफा 16.3% घटा, आय 3.3% बढ़ी

अप्रैल-जून तिमाही में टाइटन को 97 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

अपडेटेड Aug 03, 2016 पर 3:33 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाइटन का मुनाफा 16.3 फीसदी घटकर 126.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाइटन का मुनाफा 151.5 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून तिमाही में टाइटन को 97 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाइटन की आय 3.3 फीसदी बढ़कर 2791 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाइटन की आय 2708.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाइटन का एबिटडा 221.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 292.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाइटन का एबिटडा मार्जिन 8.18 फीसदी से बढ़कर 10.44 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाइटन के वॉच कारोबार की आय 485.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 491.7 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाइटन के वॉच कारोबार का एबिट 47.3 करोड़ रुपये से घटकर 9.2 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।