तमिलनाडु सरकार ने स्मार्ट मीटर के लिए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दिया गया टेंडर रद्द किया

तमिलनाडु पावर डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर हासिल करने से जुड़ा ग्लोबल टेंडर रद्द कर दिया है। कॉरपोरेशन ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) द्वारा स्मार्ट मीटर की सप्लाई के लिए ज्यादा रेट कोट किए जाने की वजह से यह फैसला लिया है। ये टेंडर अगस्त 2023 में चार पैकेज के तौर पर जारी किए गए थे। इसके तहत केंद्र सरकार की नई डिस्ट्रिब्यूशन स्कीम के तहत स्मार्ट मीटर मुहैया कराया जाएगा

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अदाणी ग्रुप पर सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट्स के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (2,100 करोड़ रुपये) रिश्वत देने का आरोप है।

तमिलनाडु पावर डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर हासिल करने से जुड़ा ग्लोबल टेंडर रद्द कर दिया है। कॉरपोरेशन ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) द्वारा स्मार्ट मीटर की सप्लाई के लिए ज्यादा रेट कोट किए जाने की वजह से यह फैसला लिया है। ये टेंडर अगस्त 2023 में चार पैकेज के तौर पर जारी किए गए थे। इसके तहत केंद्र सरकार की नई डिस्ट्रिब्यूशन स्कीम के तहत स्मार्ट मीटर मुहैया कराया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया, 'बीएसई में लिस्टेड फर्म अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने इस टेंडर के तहत चेन्नई समेत 8 जिलों के लिए सबसे कम बिड की थी। इसके तहत 82 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने का प्रावधान है।' सूत्रों के मुताबिक, यह टेंडर 27 दिसंबर 2024 को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस द्वारा ऑफर की गई कॉस्ट ज्यादा थी।

लिहाजा, इसके लिए फिर से टेंडर जारी किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पैकेज के लिए भी टेंडर रद्द किए गए हैं। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब उद्योगपति गौतम अदाणी को लेकर विवाद चल रहा है। अदाणी ग्रुप पर सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट्स के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (2,100 करोड़ रुपये) रिश्वत देने का आरोप है।


अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने इस मामले में अदाणी और कुछ अन्य पर अभियोग लगाया है। बहरहाल, अदाणी ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।