कम आय वाले लोगों के लिए टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने सस्ते होम लोन का ऑफर दिया है। कंपनी ने प्राप्ति नाम से स्कीम शुरू की है, जिसमें सालाना 4 फीसदी की ब्याज दर से लोन दिया जाएगा। हालांकि ये लोन सिर्फ उन्हें ही मिलेगा, जिनके परिवार की आय सालना 6 लाख रुपये से कम हो। इसके तहत कम आय वर्ग वाले, आर्थिक रूप से पिछड़े, एससी, एसटी और ऐसी महिलाओं को लोन मिलेगा, जो मेट्रो शहर में रहती हैं। कंपनी का कहना है कि उसका मकसद सस्ते लोन और रीपेमेंट की आसान प्रक्रिया के जरिए कम आय वाले लोगों का सपना पूरा करना है।