रतन टाटा और सायरस मिस्त्री की जंग में एक नया मोड आ गया है। सायरस मिस्त्री ने रतन टाटा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है रतन टाटा टीसीएस को दुनिया की टॉप कंपनी आईबीएम को बेचना चाहते थे। सायरस ने ये भी कहा है कि कोरस करार रतन टाटा के अहंकार का नतीजा है। सायरस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरस डील के लिए चुकाई गई ऊंची कीमत रतन टाटा के अहंकार का ही नतीजा थी। इधर टाटा संस ने सायरस मिस्त्री को टाटा केम के डायरेक्टर पद से हटाने के लिए 23 दिसंबर को ईजीएम बुलाई है।
