Get App

टाटा कॉफी के मुनाफे में 61.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 61.6 फीसदी बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2016 पर 7:28 PM
टाटा कॉफी के मुनाफे में 61.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 61.6 फीसदी बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 27.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी की आय 7.6 फीसदी घटकर 371.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी की आय 402.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा कॉफी का एबिटडा 59.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 87.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा कॉफी का एबिटडा मार्जिन 14.9 फीसदी से बढ़कर 23.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें