डेट इश्यू से फंड जुटाएगी Tata Consumer, कंपनी ने 19 जनवरी को बुलाई बोर्ड की बैठक

टाटा कंज्यूमर डेट इश्यू के जरिये फंड जुटाएगी। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने हाल में एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 19 जनवरी को होने वाले कंपनी बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने एक और अहम ऐलान के तहत ऑर्गेनिक इंडिया में 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। कंपनी ने 1,900 करोड़ रुपये में यह डील की है। यह डील कैश ट्रांजैक्शन में होगी

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 8:50 PM
Tata Consumer को उम्मीद है कि इस अधिग्रहण से डिस्ट्रिब्यूशन, लॉजिस्टिक्स, पोर्टफोलियो प्रीमियम आदि को बढ़ावा देने के साथ-साथ कंपनी के लिए मार्केट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) डेट इश्यू के जरिये फंड जुटाएगी। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने हाल में एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 19 जनवरी को होने वाले कंपनी बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया, 'लिस्टिंग रेगुलेशंस को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताना चाहते हैं कि 19 जनवरी, 2024 को कंपनी के बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा डेट इंस्ट्रूमेंट्स मसलन कमर्शियल पेपर/डिबेंचर और राइट्स इश्यू के जरिये फंड जुटाने के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।'

टाटा कंज्यूमर ने 12 जनवरी को यह ऐलान किया था। इसी दिन, कंपनी ने एक और अहम ऐलान के तहत ऑर्गेनिक इंडिया (Organic India) में 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। कंपनी ने 1,900 करोड़ रुपये में यह डील की है। यह डील कैश ट्रांजैक्शन में होगी।


टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने एक्सचेंजों को बताया, ' 'टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑर्गेनिक इंडिया की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। ऑर्गेनिक इंडिया फूड एंड बेवरेजेज और हर्बल एंड ट्रेडिशनल सप्लीमेंट कैटगरी में मजबूत ब्रांड है।'

यह अधिग्रहण ऑल कैश ट्रांजैक्शन में किया जाएगा और भविष्य की वित्तीय परफॉर्मेंस के आधार पर शेयरहोल्डर्स को अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। टाटा कंज्यूमर को उम्मीद है कि इस अधिग्रहण से डिस्ट्रिब्यूशन, लॉजिस्टिक्स पोर्टफोलियो प्रीमियम को बढ़ावा देने और कंपनी के लिए मार्केट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।