Get App

टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का मुनाफा 51.8% बढ़ा

सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का मुनाफा 78.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 119.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2016 पर 3:28 PM
टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का मुनाफा 51.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का मुनाफा 51.8 फीसदी बढ़कर 119.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का मुनाफा 78.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज की आय 3.7 फीसदी बढ़कर 1734.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज की आय 1672.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का एबिटडा 182.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 238.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का एबिटडा मार्जिन 10.9 फीसदी से बढ़कर 13.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें