वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का मुनाफा 48.1 फीसदी बढ़कर 108.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का मुनाफा 73 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज की आय 2.6 फीसदी गिरकर 1626 करोड़ रुपये पर रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज की आय 1669 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का एबिटडा 140.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 189.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज का एबिटडा मार्जिन 8.4 फीसदी से बढ़कर 11.7 फीसदी रहा है।
टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज ने बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने सायरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया है और कंपनी के नान-एक्जीक्यूटिव डायरेक्ट हरीश भट्ट को टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज के चेयरमैन के रुप में नामित किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।