टाटा मोटर्सः साणंद प्लांट में हड़ताल से मुश्किलें बढ़ीं

टाटा मोटर्स के साणंद प्लांट में 28 कर्मचारियों को काम से निकालने के विरोध में हड़ताल चल रही है।

अपडेटेड Mar 19, 2016 पर 3:48 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा मोटर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। साणंद प्लांट में 27 दिनों से 450 कर्मचारी हड़ताल पर है, जिससे नैनो का प्रोडक्शन लगातार गिर रहा है।  नैनो का प्रोडक्शन ना के बराबर हो गया है वहीं टाटा के नये मॉडल टियागो का प्रोडक्शन भी कम हो है। इसके कारण टाटा मोटर्स ने कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया है। साणंद प्लांट में 28 कर्मचारियों को काम से निकालने के विरोध में हड़ताल चल रही है।

    टाटा के साणंद प्लांट में चल रही हड़ताल का प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ रहा है। प्लांट के बदले कर्मचारी घर बैठे हैं जिसके चलते टेक्नीकल वर्क भी सीनियर ऑफिशियल्स को देखना पड़ रहा है। इसके चलते टाटा मोटर्स ने कानूनी कदम उठाये हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।