नोटबंदी के बाद बिक्री बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स ने कारों पर डिस्काउंट बढ़ा दिया है। कंपनी ने जेस्ट, बोल्ट और सफारी जैसी कारों पर डिस्काउंट 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है। बिक्री बढ़ाने के लिए हाल में ही देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने भी कारों के दाम घटाए थे।