टाटा मोटर्स ने अपनी कारों के दाम 12 हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने लागत बढ़ने की वजह से कारों के दाम में ये बढ़ोतरी की है। टाटा मोटर्स के मुताबिक पिछले कुछ समय में जिंक और स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से उसे अपनी कारों की कीमत 1 फीसदी बढ़ानी पड़ रही है। इस वजह से कारें 5000 रुपये से 12,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी।
