टाटा मोटर्सः कुल बिक्री सपाट, एक्सपोर्ट 57% बढ़ा

टाटा मोटर्स का कहना है कि सभी सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री पर नोटबंदी का असर देखने को मिला है।

अपडेटेड Dec 01, 2016 पर 6:06 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नवंबर महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री सपाट ही रही है। इस साल नवंबर में टाटा मोटर्स ने कुल 38,900 वाहन बेचें हैं, जबकि पिछले साल नवंबर में भी बिक्री इसी आंकड़े के आसपास रही थी। टाटा मोटर्स का कहना है कि सभी सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री पर नोटबंदी का असर देखने को मिला है। हालांकि टाटा मोटर्स के एक्सपोर्ट में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर नवंबर में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3,573 यूनिट से 57 फीसदी बढ़कर 5,626 यूनिट रहा है।

    नवंबर में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। सालाना आधार पर नवंबर में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 10,470 यूनिट से 22 फीसदी बढ़कर 12,736 यूनिट रही है। हालांकि घरेलू बाजार में कमर्शियल वाहनों की बिक्री घट गई है। सालाना आधार पर नवंबर में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 17 फीसदी घटकर 20,538 यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।