अक्टूबर महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने कुल 52813 गाड़ियां बेची हैं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने कुल 43483 गाड़ियां बेची थी।
सालाना आधार पर अक्टूबर में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 46480 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 28 फीसदी बढ़ी है, जो 4 साल का उच्चतम स्तर है। अक्टूबर में टाटा मोटर्स की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 12747 यूनिट से बढ़कर 16311 यूनिट रही है।
सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी है, जो इस साल में सबसे ज्यादा रही है। अक्टूबर में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 30169 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 4569 यूनिट से 39 फीसदी बढ़कर 6333 यूनिट रहा है।
वहीं 4 महीने की लगातार गिरावट के बाद टाटा मोटर्स के लाइट कमर्शियल वाहनों और मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर अक्टूबर में टाटा मोटर्स के लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी है, जबकि मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 9 फीसदी बढ़ी है।