Get App

टाटा मोटर्स को ₹848 करोड़ का मुनाफा

जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा 6518.9 करोड़ रुपये से घटकर 6282.6 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2016 पर 8:58 AM
टाटा मोटर्स को ₹848 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 848 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 1740.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 6.9 फीसदी बढ़कर 66999.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 62647.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा 6518.9 करोड़ रुपये से घटकर 6282.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 10.4 फीसदी से घटकर 9.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें