जून महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 8 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 44276 यूनिट्स रही है, जबकि पिछले साल जून में कुल बिक्री 40869 यूनिट्स रही थी।
टाटा मोटर्स के एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। सालाना आधार पर जून में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 5046 यूनिट्स से 11 फीसदी बढ़कर 5603 यूनिट्स रहा है। सालाना आधार पर जून में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 8 फीसदी बढ़कर 38673 यूनिट्स रही है।
सालाना आधार पर जून में टाटा मोटर्स की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 16017 यूनिट्स रही है। हालांकि सालाना आधार पर जून में टाटा मोटर्स के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 11 फीसदी घटकर 10147 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर जून में टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 8516 यूनिट्स से 37 फीसदी बढ़कर 11705 यूनिट्स रही है।