जुलाई महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स की बिक्री 7 फीसदी बढ़ी है। इस साल जुलाई में टाटा मोटर्स ने कुल 43160 गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने कुल 40154 गाड़ियां बेची थी।
सालाना आधार पर जुलाई में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की बिक्री 8 फीसदी बढ़कर 37789 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 5078 यूनिट से 6 फीसदी बढ़कर 5371 यूनिट रहा है।
सालाना आधार पर जुलाई में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 10335 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2 फीसदी घटकर 24242 यूनिट रही है।