टाटा मोटर्स की बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट में अच्छा उछाल

सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 31 फीसदी बढ़कर 5142 यूनिट रहा है।

अपडेटेड Mar 01, 2016 पर 5:21 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फरवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है। फरवरी में टाटा मोटर्स ने कुल 46674 गाड़ियां बेची हैं।

    सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स के एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 31 फीसदी बढ़कर 5142 यूनिट रहा है।

    हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 20 फीसदी घटकर 10962 यूनिट रही है। लेकिन सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 30570 यूनिट रही है। इसके अलावा सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 14872 यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।