Get App

Tata Motors के एंप्लॉयीज को रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे परफॉर्मेंस शेयर्स

सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले अपने एंप्लॉयीज को परफॉर्मेंस शेयर्स दे चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2021 पर 9:48 AM
Tata Motors के एंप्लॉयीज को रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे परफॉर्मेंस शेयर्स

दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने कंपनी और इसकी सब्सिडियरीज के एंप्लॉयीज को लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव स्कीम के तहत परफॉर्मेंस शेयर्स इश्यू करने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड से इस प्रपोजल को अप्रूवल मिल गया है। परफॉर्मेंस शेयर्स विशेष मापदंडों को पूरा करने वाले एंप्लॉयीज को दिया जाने वाला एक प्रकार का इंसेंटिव है।

ये एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस (ESOP) के समान होते हैं लेकिन इन्हें एक रिवॉर्ड के तौर पर माना जाता है, जबकि ESOP कंपनसेशन पैकेज का हिस्सा होते हैं।

टाटा मोटर्स ने बताया, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नॉमिनेशन एंड रेम्युनरेशन कमेटी के सुझाव पर कंपनी और इसकी सब्सिडियीज के पात्र एंप्लॉयीज को परफॉर्मेंस शेयर्स या ऑप्शंस इश्यू करने को अप्रूवल दिया है। ये परफॉर्मेंस शेयर्स कंपनी की ओर से इश्यू की गई कुल शेयर कैपिटल के 0.25 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे।"

इस फैसले को टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स की एनुअल जनरल मीटिंग में अप्रूवल मिलने के बाद लागू किया जाएगा।

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने दो वर्ष पहले अपने एंप्लॉयीज को लगभग 5 करोड़ शेयर्स दिए थे। एंप्लॉयीज को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर ये शेयर्स दिए गए थे।

पिछले फाइनेंशियल ईयर में टाटा मोटर्स का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस बढ़कर लगभग 13,395 करोड़ रुपये रहा। स्टैंडअलोन लेवल पर कंपनी ने अपना नेट लॉस घटाया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें