टाटा पावर को ₹336.2 करोड़ का मुनाफा

जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 2008 करोड़ रुपये से घटकर 1461.6 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Nov 29, 2016 पर 7:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर को 336.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर को 95.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 6 फीसदी घटकर 7208.9 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 7666.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 2008 करोड़ रुपये से घटकर 1461.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 26.2 फीसदी से घटकर 20.3 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा पावर का रेगुलेटरी खर्च 495.3 करोड़ रुपये से घटकर 306.4 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।