पावर सेक्टर में बड़ी डील होने वाली है। टाटा पावर ने वेलस्पन एनर्जी के विंड और सोलर एसेट्स को खरीदने का एलान किया है। ये सौदा करीब 10000 करोड़ रुपये में हो सकता है। इस खरीद के बाद टाटा पावर को 1140 मेगावॉट के रिन्युएबल एनर्जी के एसेट्स मिलेंगे। टाटा पावर आगे चलकर अपने पोर्टफोलियो में करीब 30-40 फीसदी हिस्सा रिन्युएबल एनर्जी का करना चाहती है।