टाटा स्टील: कल मिल जाएगा ब्रिटेन कारोबार का खरीदार

सूत्रों के मुताबिक एक्सकैलिबर और लिबर्टी की एक साथ बोली लगाने की संभावना है।

अपडेटेड May 24, 2016 पर 10:14 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा स्टील को अपने यूके बिजनेस का खरीदार कल मिल सकता है। दरअसल कंपनी कल नतीजों के एलान के बाद होने वाली बोर्ड बैठक के दौरान 2 या 3 कंपनियों को शॉर्टलिस्ट कर सकती है।

    टाटा स्टील के यूके बिजनेस को खरीदने के लिए 7 कंपनियां दौड़ में हैं। इनमें जेएसडब्ल्यू स्टील के अलावा एक्सकैलिबर, लिबर्टी हाउस, ग्रे बुल, हेबी आयरन एंड स्टील जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो दिग्गज वॉल स्ट्रीट निवेशक और डब्ल्यूएल रॉस के चेयरमैन विल्बर रॉस ने भी बोली लगाई है।

    सूत्रों के मुताबिक एक्सकैलिबर और लिबर्टी की एक साथ बोली लगाने की संभावना है। वहीं न्यूकॉर स्टील और चीन की हिबाउ आयरन ने बोली वापस ले ली है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।