टाटा स्टील अपने ओडिशा में कलिंगनगर प्लांट की क्षमता को दोगुना करने जा रही है। कंपनी की कलिंगनगर प्लांट की क्षमता को 60 लाख टन प्रति वर्ष करने की योजना है। पहले चरण में कंपनी ने प्लांट की क्षमता को 30 लाख टन प्रति वर्ष किया था। साथ ही कंपनी को 1000 रुपये के एनसीडी जारी करने के लिए भी बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।
