एयर एशिया में हिस्सा बढ़ाएगी टाटा संस

एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में टाटा संस अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49 फीसदी करने वाला है।

अपडेटेड Mar 28, 2016 पर 4:24 PM

एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में टाटा संस अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49 फीसदी करने वाला है। फिलहाल एयरलाइन में टाटा का हिस्सा साढ़े 41 फीसदी के करीब है। इस डील के बाद एयरएशिया में सबसे बड़ी हिस्सेदारी टाटा संस की ही होगी। करार के लिए टाटा ऑस्ट्रेलिया की टेलेस्ट्रा से एयरएशिया की करीब 8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

इस डील के बाद टेलेस्ट्रा की एयरएशिया में कोई हिस्सेदारी नहीं होगी। टाटा संस ने बयान जारी किया है कि ये समझौता 14 मार्च को हुआ है और ये डील इसी साल अप्रैल में पूरी हो जाएगी। फिलहाल इस डील पर जरूरी कॉरपोरेट मंजूरियां ली जा रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।