साणंद प्लांट में टाटा बंद करेगी नैनो कार का प्रोडक्शन

टाटा अपनी इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन के लिए भी साणंद प्लांट को तैयार कर रही है।

अपडेटेड Dec 08, 2019 पर 3:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

टाटा नैनो अब बीते दिनों की बात होने वाली है, अब नैनो को बनाने वाले साणंद प्लांट में नई एसेंब्ली लाइन डाली जा रही है जिमसें बीएस 6 स्टैंडर्ड की गाड़ियों के साथ साथ टाटा की इलेक्ट्रिक कार का भी प्रोडक्शन करने की तैयारी है।

जब नैनो को बाजार में उतारा गया था तो टाटा को ये उम्मीद थी कि ये लखटकिया कार पूरे देश में छा जाएगी। लेकिन ऐसा हो न सका, नैनो ग्राहकों की नजर में नहीं चढ़ सकी और उसकी बिक्री लगातार गिरती गई। 2018 में सिर्फ 150 नैनो कार बनाई गईं और इस साल तो ये नंबर बताने लायक भी नहीं है।

टाटा ने अपनी टिगोर और टिआगो का उत्पादन तो सानंद प्लांट से शुरू कर दिया है, लेकिन नए फ्यूल नॉर्म को देखते हुए BS4 लाइन को BS6 में बदला जा रहा है। इसके साथ साथ टाटा अपनी इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन के लिए भी साणंद प्लांट को तैयार कर रही है। ये सारा काम अगले 2-3 महीनों में पूरा हो जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।