टाटा की जीका अब होगी टाटा टियागो

टाटा मोटर्स ने अपनी आने वाली कार जीका का नाम बदलकर टियागो कर दिया है।

अपडेटेड Feb 23, 2016 पर 9:25 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा मोटर्स ने अपनी आने वाली कार जीका का नाम बदलकर टियागो कर दिया है। जीका वायरस की वजह से गलत ब्रांडिंग ना हो इसके लिए कंपनी ने जीका से टियागो नाम रखा है। इस नाम के लिए टाटा मोटर्स ने सोशल साइट पर लोगों से सुझाव मांगे थे।

    टियागो टाटा मोटर्स की छोटी कार है। जो इंडिका की जगह लेगी। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन होगा। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 4.5 लाख रुपये से शुरू होगी। टियागो का मुकाबला मारुति सेलेरियो और ह्युंदई की ग्रांड आई 10 से से होगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।