Tech Mahindra वित्त वर्ष 2027 के लक्ष्यों को पूरा करने की राह पर अग्रसर- सीईओ मोहित जोशी

Tech Mahindra Share Price- टेक महिंद्रा वर्तमान में अपने तीन साल के टर्नअराउंड प्लान के तह अपने महत्वाकांक्षी FY27 के लक्ष्यों की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी के सीईओ मोहित जोशी ने कंपनी के रिजल्ट के बाद ये जानकारी दी। कंपनी के तीन साल का टर्नअराउंड प्लान को 'विज़न 2027' नाम दिया गया है

अपडेटेड Jan 18, 2025 पर 11:50 AM
Tech Mahindra के सीईओ मोहित जोशी ने कहा कि बड़ी डील्स की गति में लगातार तेजी रही है। हाल की तिमाहियों में डील्स की वैल्यू 30 करोड़ डॉलर से 74.5 करोड़ डॉलर तक लगातार बढ़ी है

Tech Mahindra Share Price- टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) कंपनी वर्तमान में अपने तीन साल की टर्नअराउंड प्लान के पहले चरण में है। कंपनी अपने महत्वाकांक्षी FY27 के लक्ष्यों की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। ऐसा कंपनी के सीईओ मोहित जोशी (CEO Mohit Joshi) ने कंपनी के रिजल्ट के बाद कहा। पिछले साल अप्रैल में, सीईओ मोहित जोशी ने टेक महिंद्रा की धीमी ग्रोथ ट्रैजेक्टरी को पुनर्जीवित करने के लिए तीन साल का टर्नअराउंड प्लान पेश किया था। इसे 'विज़न 2027' नाम दिया गया था। महत्वाकांक्षी रोडमैप का लक्ष्य कंपनी के EBIT मार्जिन को 15 प्रतिशत तक विस्तारित करना है। वित्त वर्ष 27 तक शीर्ष छह आईटी कंपनियों के बीच समकक्ष औसत को पार करने वाली टॉपलाइन ग्रोथ हासिल करना है। ये परिवर्तन रणनीति तीन महत्वपूर्ण आधार पर यानी कि रेवन्यू ग्रोथ, मार्जिन में सुधार और संगठनात्मक परिवर्तन बनाई गई है।

जोशी ने कहा कि इस प्लान के हिस्से के रूप में, टेक महिंद्रा एक ग्लोबल सर्विस लाइन मॉडल में बदल गया है। जिससे महत्वपूर्ण ग्राहकों से बड़े सौदे, इंडस्ट्रीज और दूसरे देशों में पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग, ग्राहक रिलेशिप बढ़ाने जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर अपना फोकस बढ़ाया है।

कंपनी की कुल ग्रोथ से ज्यादा रही ग्राहक पोर्टफोलियो की ग्रोथ 


“हमारे सबसे बड़े ग्राहकों और मस्ट एव अकाउंट्स पर हमारे फोकस के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। कुछ बड़े टेलीकॉम ग्राहकों के साथ चुनौतियों के बावजूद, हमारे सबसे बड़े ग्राहक पोर्टफोलियो की ग्रोथ कंपनी की कुल ग्रोथ से आगे निकल रही है। ” ऐसा जोशी ने कहा।

उन्होंने दो दर्जन से अधिक ग्राहकों को जोड़ने में कंपनी की सफलता पर भी प्रकाश डाला। इन ग्राहकों में से प्रत्येक ने कंपनी के रेवन्यू में 10 लाख डॉलर से अधिक का योगदान दिया। ये टेक महिंद्रा के जरूरी मस्ट हैव अकाउंट्स पर फोकस किये जाने का एक प्रमाण है। जोशी ने बड़ी डील्स की गति में लगातार तेजी का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हाल की तिमाहियों में डील्स की वैल्यू 30 करोड़ डॉलर से 74.5 करोड़ डॉलर तक लगातार बढ़ी है।

आगे ग्रोथ में और तेजी की मैनेजमेंट को उम्मीद

इसके अतिरिक्त, मैनेजमेंट का मानना ​​है कि बीएफएसआई, इंजीनियरिंग, डेटा एंड एआई और डिजिटल एंटरप्राइज पर फोकस किये जाने से ग्रोथ को और गति मिलने की उम्मीद है।

टेक महिंद्रा के रेवन्यू में पिछली तीन तिमाहियों में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। इसके साथ ही मार्जिन में भी लगातार वृद्धि हुई है। अपने तीन-वर्षीय रोडमैप के शुरुआती परिणामों को ध्यान में रखते हुए, जोशी ने बिना किसी रुकावट के निरंतर प्रगति के जरिये अपने FY27 लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टेक महिंद्रा की प्रतिबद्धता दोहराई।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।