टेक महिंद्रा का मुनाफा 19.2% घटा, डॉलर आय 4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 19.2 फीसदी घटकर 643.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 27, 2016 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 19.2 फीसदी घटकर 643.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 796.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 3.6 फीसदी बढ़कर 107.24 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 103.15 करोड़ डॉलर रही थी।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की कुल आय 4 फीसदी बढ़कर 7167.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा की कुल आय 6921 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिट 827.3 करोड़ रुपये से घटकर 825.4 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिट मार्जिन 11.95 फीसदी से घटकर 11.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।