Get App

श्रीनगर में एसएसबी जवानों पर आतंकी हमला

श्रीनगर के पास जकूरा में कल रात एसएसबीके काफिले पर आतंकी हमला हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2016 पर 12:38 PM
श्रीनगर में एसएसबी जवानों पर आतंकी हमला

श्रीनगर के पास जकूरा में कल रात एसएसबीके काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में राजस्थान के रहने वाला एक जवान शहीद हो गए जबकि 8 जवान जख्मी हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अल-उमर-मुजाहिदीन ने ली है।

अल-उमर-मुजाहिदीन संगठन 1992-93 में बना था और इसका मुखिया मुश्ताक ज़रगर है। मौलाना मसूद अजहर का करीबी जरगर 1999 में कंधार हाईजैक कांड में रिहा हुआ था। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि ये हमला लश्कर ने किया है और जरगर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गलत दावा कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें