हाल-फिलहाल सुर्खियों में रही अमेरिका की कार कंपनी टेस्ला की टेंशन बढ़ गई है। और इस टेंशन की वजह है 2017 में बाजार में आने वाली इसकी इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 क्योंकि इस कार को उम्मीदों से कहीं ज्यादा जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक इस कार की 2.5 लाख बुकिंग हो चुकी है। और ये बुकिंग हो रही है 1000 डॉलर यानि करीब 6.5 लाख रुपये देकर।
हालांकि जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते अब इस बात के आसार है कि लोगों को कार की डिलीवरी के लिए 2019 तक भी इंतजार करना पड़ सकता है। यानि अगर कंपनी वक्त पर कार डिलीवर करना चाहेगी तो उसे अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाना होगी और इसके लिए भारी-भरकम पैसों का जुगाड़ करना होगा। टेस्ला ने अपने निवेशकों से इस साल तक मुनाफे में आने का वादा किया है लेकिन निवेशकों को इस पर संदेह है। कंपनी की योजना 2020 तक अपनी सालाना प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाकर 5 लाख यूनिट करने की है। हालांकि कुछ एनालिस्ट ने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत तक बुकिंग 10 लाख के करीब हो जाएगी।