Tesla ने चीन में भेजी सैंकड़ों मॉडल 3 कारों को रिकॉल किया, सीट बेल्ट, टायरों में है खराबी

टेस्ला पर चीन में रेगुलेटर की ओर से सख्ती बढ़ी है। कंपनी का मॉडल 3 अमेरिका के साथ ही कई देशों में बड़ी संख्या में बिकता है

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 5:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने चीन में इम्पोर्ट की गई मॉडल 3 कारों की 700 से अधिक यूनिट रिकॉल की हैं। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका और चीन में कंपनी हजारों कारों को रिकॉल कर चुकी है। कारों में ब्रेक फेल होने और  एक्सिडेंट को लेकर कस्टमर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद चीन में रेगुलेटर की ओर से भी कंपनी पर सख्ती बढ़ी है।

टेस्ला ने 2019 में मैन्युफैक्चर्ड इन मॉडल 3 कारों को चीन में रिकॉल किया है। इन कारों में सीट बेल्ट खराब है जिससे टकराने की स्थिति में पैसेंजर को चोट लगने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके साथ ही इनमें टायर की भी समस्या है जो एक्सिडेंट का कारण बन सकती है।

कंपनी की ओर से इन कारों के मालिक को सूचना देने के बाद मुफ्त इंस्पकेशन और रिपेयर की जाएगी।

इसका असर अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार को टेस्ला के शेयर पर भी पड़ा और इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस बारे में टेस्ला के प्रवक्ता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टेस्ला ने 2019 में चीन के शंघाई में फैक्टरी खोली थी। टेस्ला ने पिछले वर्ष चीन में बनी मॉडल 3 कारों की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी चीन में मॉडल Y की मैन्युफैक्चरिंग भी कर रही है।

टेस्ला का मॉडल 3 चीन में सबसे अधिक बिकने वाले तीन इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स में शामिल है। चीन में टेस्ला का मुकाबला नियो जैसे चीन के स्टार्टअप्स से है।


हाल के महीनों में चीन में बजट कार Wuling Hongguang Mini EV सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक कार मॉडल बनी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।