टेस्ला का टशन, 1 लाख से ज्यादा कार की बुकिंग

टेस्ला ने एक ऐसी कार निकाली है जिसका प्रोडक्शन तक शुरू नहीं हुआ है लेकिन इस कार के लाखों दीवाने हैं।

अपडेटेड Apr 02, 2016 पर 1:32 PM

टेस्ला ने एक ऐसी कार निकाली है जिसका प्रोडक्शन तक शुरू नहीं हुआ है लेकिन इस कार के लाखों दीवाने हैं। लोगो को ये कार इतनी पंसद आ रही है कि अब तक 1 लाख 30 हजार कारों की बु्किंग हो चुकी है। इस कार की डिलिवरी 2017 में मिलेगी। टेस्ला मोटर्स ने में अपनी इलेक्ट्रिक कार मॉडल-3 से पर्दा उठा लिया है। ये टेस्ला की अब तक की सबसे सस्ती कार होगी इसकी कीमत है करीब 23 लाख रुपए। इस कार की बुकिंग 6 लाख रुपये देकर कराई जा सकती है।

पेटीएम के सीईओ विशाल शेखर शर्मा ने भी इस कार में दिलचस्पी दिखाई है। टेस्ला का दावा है कि ये कार एक बार चार्ज करने पर 215 मील तक चल सकती है। यही नहीं सबसे खास बात है इस कार की रफ्तार। कंपनी का कहना है कि टेस्ला 0-60 माइल्स प्रति घंटे की रफ्तार को महज 6 सेकेंड में छू सकती है। बैट्री से चलने वाली इस कार में रफ्तार भी है, लुक भी है और स्टाइल भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।