8-10 अगस्त तक द अमेजॉन ग्रेट इंडियन सेल

ऑनलाइन शॉपिंग दिग्गज अमेजॉन अगस्त में द अमेजॉन ग्रेट इंडियन सेल लेकर आने वाली है।

अपडेटेड Aug 01, 2016 पर 11:33 AM

शॉपिंग का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। ऑनलाइन शॉपिंग दिग्गज अमेजॉन अगस्त में द अमेजॉन ग्रेट इंडियन सेल लेकर आने वाली है। 8 से 10 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में किताबों, गैजेट्स और कपड़ों से लेकर किचन के सामान तक सब कुछ शामिल है। साथ ही खरीदे हुए सामान के लिए ग्राहकों को डिलीवरी का समय तय करने की सुविधा भी होगी।

इस सेल का फायदा अमेजॉन ऐप के साथ वेबसाइट पर भी उठाया जा सकता है। अमेजॉन के प्राइम मेंबर्स इस सेल में तय समय से 30 मिनट पहले शॉपिंग शुरू कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।