स्पाइसजेट ने कलानिधी मारन और काल एयरवेज  के साथ चल रहे विवाद को आर्बिट्रेशन में भेजने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट इस मामले पर 8 अगस्त को सुनवाई करेगा। आपको बता दें कि शेयर वारंट विवाद को दिल्ली हाईकोर्ट ने आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल में भेजने का आदेश दिया था जिसको स्पाइसजेट ने चुनौती दी है। मारन और काल एयरवेज का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद स्पाइसजेट ने उनके शेयर वारंट जारी नहीं किए हैं।