7 सीटर कार में टोयोटा इनोवा अभी तक मार्केट लीडर तो है ही। अब कंपनी ने इसका नया अवतार, इनोवा क्रिस्टा के नाम से लॉन्च कर दिया है। इनोवा क्रिस्टा की मुंबई में एक्सशोरूम कीमत 13.83 लाख से करीब 22.75 लाख रुपये के बीच है। यानी कीमत के मामले में पुरानी वाली इनोवा से करीब 4 लाख रुपये महंगी। कंपनी क्रिस्टा के दो वेरिएंट उतारे हैं और दोनो ही वेरिएंट में सिर्फ डीजल इंजन का ही ऑप्शन है। मैन्युअल वेरिएंट वाली इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर का इंजन है जो 150 बीएचपी पावर देता है। जबकि इसका टॉप वेरिएंट में 2.8 लीटर का इंजन लगा है जो 174 बीएचपी पावर देता है। और इसी वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी है।
