Get App

अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 473 करोड़ रु के ऑर्डर

इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2016 पर 3:57 PM
अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 473 करोड़ रु के ऑर्डर

अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 473 करोड़ रुपये के नए कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को ये कॉन्ट्रैक्ट हॉस्पिटल और रेसिडेंशियल बिल्डिंग के लिए मिले हैं। कंपनी को 313 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैकट हरियाणा के नेशनल केंसर इंस्टीट्यूट से मिला है। साथ ही 115 करोड़ रुपये का ठेका एनएसजी के कोलकाता रीजनल सेंटर बनाने के लिए मिला है। वहीं 44 करोड़ रुपये का ठेका टाटा मेडिकल सेंटर कोलकाता से मिला है। इन कॉन्ट्रैक्ट को मिलाकर कंपनी को इस साल 965 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें