अब आप एयरटेल के 1,199 रुपये के पोस्टपेड प्लान से अनलिमिटेड मोबाइल कॉल कर सकेंगे। इसके साथ ही आपको 1 जीबी 3 जी/4 जी डाटा फ्री मिलेगा। एयरटेल ने इस पैक को माय प्लान इनफिनिटी पैक के नाम से उतारा है। इस पैक में आपको हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे और विंक म्यूजिक और विंक फिल्म के लिए फ्री कस्टमर सर्विस मिलेगी।
दूसरा पैक 1,599 रुपये का है इसमें आपको अनलिमिटेड मोबाइल कॉल के साथ 5 जीबी 3जी/4जी डाटा फ्री मिलेगा। दोनों ही प्लान में रोमिंग में भी कॉल कर सकेंगे।
इधर दूसरी दिग्गज कंपनी वोडाफोन ने एलान किया है कि उसके नेटवर्क पर किसी भी कारण से कॉल बीच में कट गई तो कंपनी 10 मिनट का टॉकटाइम देगी।
यह सुविधा सिर्फ वोडाफोन से वोडाफोन नेटवर्क के लोकल कॉलों के दौरान कॉल ड्रॉप होने की स्थिति में मिलेगी। कॉल कटने पर आपको BETTER लिखकर 199 पर एसएमएस करना होगा।