Titan Company का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, मार्केट वैल्यू 1.5 लाख करोड़ रुपये के करीब

कंपनी के शेयर में पिछले एक महीने में अच्छी तेजी आई है। यह कॉस्ट घटाने के साथ ही मार्जिन में सुधार लाने की कोशिशें कर रही है

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 5:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

टाइटन कंपनी (Titan Company) का शेयर गुरुवार को BSE पर इंट्रा-डे ट्रेड में लगभग 6 प्रतिशत चढ़कर 1,679.60 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। डिमांड बढ़ने और मार्केट शेयर में वृ्द्धि की उम्मीद के कारण कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी आई है। टाइटन के शेयर ने पिछले हाई 6 जनवरी को 1,620.95 रुपये का बनाया था।

गुरुवार को आई तेजी के साथ कंपनी के शेयर ने 4 मई को इंट्रा-डे ट्रेड में 1,401 रुपये के अपने हाल के लो से लगभग 20 प्रतिशत की रिकवरी की है।

टाइटन के शेयर प्राइस में बढ़ोतरी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 1.5 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

कंपनी ज्वैलरी और वॉच की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है। यह परफ्यूम के बिजनेस से भी जुड़ी है।

शेयर मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी में 3.97 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की टाइटन में हिस्सेदारी 1.09 प्रतिशत की है।

टाइटन ने मार्च क्वार्टर में 61 प्रतिशत की सेल्स ग्रोथ हासिल की थी। हालांकि, कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मार्केट के अनुमान से कमजोर रहा था


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना है कि कंपनी की कॉस्ट घटाने और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी करने की कोशिशों से इसके मार्जिन में सुधार होगा और परफॉर्मेंस में मजबूती आएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।