भूषण स्टील के कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग की समीक्षा के लिए जल्द ही बैंक कंपनी के मैनेजमेंट से मिलने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि बैंक कंपनी पर स्कीम ऑफ सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग ऑफ स्ट्रेड एसेट यानी एस4ए लागू करने पर भी विचार कर सकते हैं। बैंकों ने भूषण स्टील के साथ ही दो और कंपनियों को इस स्कीम के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। कंपनी पर एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई जैसी बैंकों का 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।
