Get App

टोयोटा इनोवा का पेट्रोल वेरिएंट हुआ लॉन्च

टोयोटा ने अपनी पॉपुलर कार इनोवा का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2016 पर 9:14 AM
टोयोटा इनोवा का पेट्रोल वेरिएंट हुआ लॉन्च

टोयोटा ने अपनी पॉपुलर कार इनोवा का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। पेट्रोल वेरिएंट वाली इनोवा की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 13 लाख 73 हजार से 19 लाख 62 हजार रुपये के बीच है। पेट्रोल वाली इनोवा में 2.7 लीटर का इंजन लगा है। और इसमें मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियर का भी ऑप्शन है।

कंपनी का कहना है कि ये टेस्ट कंडिशन में करीब 10 किलोमीटर की माइलेज देगी है। दिल्ली एनसीआर में 2 हजार सीसी से ज्यादा क्षमता वाली गाड़ी बंद होने की वजह से इनोवा की बिक्री वहां पर बंद थी। जबकि वहां पर इनोवा की काफी मांग थी। इसी को देखते हुए कंपनी ने डीजल के साथ पेट्रोल वेरिएंट भी उतार दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें