टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर लॉन्च, कीमत ₹26-31 लाख

टोयोटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी फॉर्च्यूनर को लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Nov 07, 2016 पर 4:39 PM

टोयोटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी फॉर्च्यूनर को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 26 लाख रुपये से 31 लाख रुपए तक है। नई फॉर्च्यूनर पहले के मुकाबले काफी स्लीक और स्पोर्टी है। अब इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ एलईडी टेल लैंप मिलेगा। साथ ही सेफ्टी के लिहाज से भी अब इसमें 7 एयरबैग और स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गये हैं।

नई फॉर्च्यूनर में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.7 लीटर का इंजन है जबकि डीजल वेरिएंट में 2.8 लीटर का इंजन है जो बेहतर पावर के साथ माइलेज भी ज्यादा देती है। डीजल वाली फॉर्च्यूनर में फोर व्हील ड्राइव के साथ ऑटोमैटिक गियर का ऑप्शन है। नई फॉर्च्यूनर का सीधा मुकाबला फोर्ड एंडेवर और शेवरले ट्रेलब्लेजर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।