टोयोटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी फॉर्च्यूनर को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 26 लाख रुपये से 31 लाख रुपए तक है। नई फॉर्च्यूनर पहले के मुकाबले काफी स्लीक और स्पोर्टी है। अब इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ एलईडी टेल लैंप मिलेगा। साथ ही सेफ्टी के लिहाज से भी अब इसमें 7 एयरबैग और स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गये हैं।
