जून में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री 11.3 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून में एस्कॉर्ट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री 6946 यूनिट्स रही है, जबकि पिछले साल जून में ट्रैक्टर बिक्री 6238 यूनिट्स रही थी। इस साल मई में एस्कॉर्ट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री 5331 यूनिट्स रही थी।
