ट्रायम्फ की नई सुपरबाइक बॉनविल टी-100 लॉन्च

इसमें 900 सीसी का लिक्विड-कूल्ड ट्विन इंजन लगा है जो 5900 आपीएम पर 53 बीएचपी की पावर देता है।

अपडेटेड Oct 18, 2016 पर 4:37 PM

ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स ने नई बॉनविल टी-100 बाइक लॉन्च कर दी है। इसमें 900 सीसी का लिक्विड-कूल्ड ट्विन इंजन लगा है जो 5900 आपीएम पर 53 बीएचपी की पावर देता है। इसमें एंटी ब्रेक सिस्टम, राइड बाई वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स के अलावा डे टाइम एलईडी और यूएसबी चार्जिंग भी मिलेगी।

इस बाइक में कुल मिलाकर 150 से ज्यादा एक्सेसरिज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बॉनविल ड्युअल टोन कलर्स में व्हाइट-ब्लू और व्हाइट-ऑरेंज के कॉम्बिनेशन में मिलेगी। इस सुपरबाइक की दिल्ली में एक्सशोरुम कीमत है 7 लाख 78 हजार रुपये।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।