Get App

टीटीके प्रेस्टीजः मुनाफा 79.3% बढ़ा, आय 32.2% बढ़ी

दूसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 79.3 फीसदी बढ़कर 38.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2016 पर 1:02 PM
टीटीके प्रेस्टीजः मुनाफा 79.3% बढ़ा, आय 32.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 79.3 फीसदी बढ़कर 38.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 21.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की आय 32.2 फीसदी बढ़कर 501 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की आय 379 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का एबिटडा 47 करोड़ रुपये से बढ़कर 62 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का एबिटडा मार्जिन बिना बदलाव के 12.4 फीसदी पर बरकरार रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें