अक्टूबर महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में टीवीएस मोटर की बिक्री 12.4 फीसदी बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में टीवीएस मोटर ने कुल 3.08 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में टीवीएस मोटर ने कुल 2.74 लाख गाड़ियां बेची थी। सालाना आधार पर अक्टूबर में टीवीएस मोटर के 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.64 लाख यूनिट से 15.1 फीसदी बढ़कर 3.03 लाख यूनिट रही है।
