सितंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री 21% बढ़ी

सालाना आधार पर सितंबर महीने में टीवीएस मोटर की बाइक बिक्री 35.9 फीसदी बढ़कर 1.22 लाख यूनिट रही है।

अपडेटेड Oct 03, 2016 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सितंबर महीने में टीवीएस मोटर की कुल बिक्री में बढ़त देखने को मिली है। सितंबर में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 26 फीसदी  बढ़कर 2.93 लाख यूनिट रही है। सितंबर 2015 में कंपनी की कुल बिक्री 2.32 लाख यूनिट रही थी।

    सालाना आधार पर सितंबर में कंपनी की 2-व्हीलर बिक्री 2.21 लाख यूनिट से बढ़कर 2.87 लाख यूनिट रही है। सितंबर में टीवीएस मोटर की स्कूटर बिक्री में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। सितंबर 2016 में कंपनी ने 84850 स्कूटर बेचे हैं।

    सालाना आधार पर सितंबर महीने में टीवीएस मोटर की बाइक बिक्री 35.9 फीसदी बढ़कर 1.22 लाख यूनिट रही है। सितंबर में कंपनी की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 51 फीसदी घटकर 5808 यूनिट रही है। साथ ही कंपनी का एक्सपोर्ट 8 फीसदी से घटकर 38164 यूनिट रहा है। टीवीएस मोटर का 2-व्हीलर एक्सपोर्ट 8.3 फीसदी बढ़कर 33475 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।