मई में टीवीएस मोटर की बिक्री 11% बढ़ी

इस साल मई में टीवीएस मोटर ने कुल 2.44 लाख गाड़ियां बेची हैं।

अपडेटेड Jun 01, 2016 पर 6:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मई महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार मई में टीवीएस मोटर की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में टीवीएस मोटर ने कुल 2.44 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल मई में टीवीएस मोटर ने कुल 2.21 लाख गाड़ियां बेची थी।

    मई में टीवीएस मोटर के टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर मई में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.10 लाख यूनिट से 13 फीसदी बढ़कर 2.38 लाख यूनिट रही है।

    हालांकि मई में टीवीएस मोटर के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर मई में टीवीएस मोटर के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 9236 यूनिट से 40.8 फीसदी घटकर 5463 यूनिट रही है।

    साथ ही मई में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट भी घट गया है। सालाना आधार पर मई में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 43595 यूनिट से 18.5 फीसदी घटकर 35545 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।