जुलाई में टीवीएस मोटर की बिक्री 14% बढ़ी

इस साल जुलाई में टीवीएस मोटर ने 2.48 लाख गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 2.18 लाख गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Aug 01, 2016 पर 7:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी है। इस साल जुलाई में टीवीएस मोटर ने 2.48 लाख गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 2.18 लाख गाड़ियां बेची थी।

    हालांकि टीवीएस मोटर के एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 42677 यूनिट से घटकर 40192 यूनिट रहा है। लेकिन टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री में अच्छी बढ़त दिखी है। सालाना आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.08 लाख यूनिट से बढ़कर 2.4 लाख यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।